खिलाड़ी Vs खिलाड़ी: केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह को टक्कर देंगी राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये. इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया का है जिनको केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये. इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया का है जिनको केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है.
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजस्थान में छह, महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है. उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम कृष्णा पूनिया का है जो जयपुर ग्रामीण से ओलंपिक पदक विजेता राठौड़ को टक्कर देंगी.
चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था. कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं. इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




