ePaper

तेलंगाना में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और टीआरएस पर साधा निशाना, कहा दोनों की साझेदारी है

Updated at : 01 Apr 2019 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और टीआरएस पर साधा निशाना, कहा दोनों की साझेदारी है

जहीराबाद (तेलंगाना) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और तेलंगाना सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि टीआरएस और भाजपा के बीच साझेदारी है. इस सरकार का रिमोट कंट्रोल नरेंद्र मोदी के हाथों में है. राहुल गांधी ने उपस्थित लोगों से वाल किया […]

विज्ञापन

जहीराबाद (तेलंगाना) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और तेलंगाना सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि टीआरएस और भाजपा के बीच साझेदारी है. इस सरकार का रिमोट कंट्रोल नरेंद्र मोदी के हाथों में है.

राहुल गांधी ने उपस्थित लोगों से वाल किया कि क्या आपके सीएम ने कभी राफेल मुद्दे को उठाया? कभी उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर है? ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों के बीच साझेदारी है. नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है टीआरएस नहीं और इस बात को पूरा देश जानता है.

इसलिए अगर आप टीआरएस को वोट देते हैं तो इसका मतलब है कि आप नरेंद्र मोदी और आरएसएस को वोट दे रहे हैं. राहुल ने इस मौके पर मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि अगरयूपीए सत्ता में आता है तो वह जीडीपी का छह फीसदी शिक्षा पर खर्च करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola