ओडिशा के चुनावी सभा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी ठोस फैसले लेने वाली सरकार के लिए वोट करें

Updated at : 29 Mar 2019 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा के चुनावी सभा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी ठोस फैसले लेने वाली सरकार के लिए वोट करें

कोरापुट (ओडिशा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के कोरापुट में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक चौकीदार के रूप में मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहा हूं. अब तो भारत अंतरिक्ष में भी चौकीदारी कर सकता है. मैंने प्रधानसेवक के रूप में काम करते हुए आपकी सेवा […]

विज्ञापन

कोरापुट (ओडिशा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के कोरापुट में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक चौकीदार के रूप में मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहा हूं. अब तो भारत अंतरिक्ष में भी चौकीदारी कर सकता है. मैंने प्रधानसेवक के रूप में काम करते हुए आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी सरकार के लिए मतदान करें जो केवल नारेबाजी नहीं करे बल्कि ठोस फैसले कर सके. प्रधानमंत्री ने ओडिशा में कोरापुट जिले के जयपुर इलाके में एक रैली के साथ ही पूर्वी भारत में चुनाव प्रचार मुहिम शुरू करते हुए कहा कि राजग सरकार लोगों के समर्थन के बिना देश में कोई विकास कार्य नहीं कर पाती. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपने समर्थकों का आशीर्वाद मांगा और जोर देकर कहा कि राजग सरकार ने राज्य में विकास करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी.

मोदी ने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में सरकार ने आठ लाख परिवारों के लिए मकान बनाए हैं, 3000 घरों में बिजली पहुंचाई है और 40 लाख घरों को गैस कनेक्शन मुहैया कराया है.” प्रधानमंत्री ने ‘मिशन शक्ति’ का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने अंतरिक्ष में ‘चौकीदार’ तैनात करने के लिए कदम उठाए हैं. ‘मिशन शक्ति’ के तहत भारत ने एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराकर अपनी उपग्रह भेदी मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन किया, प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष के क्षेत्र की इस उपलब्धि को ‘‘कम आंकने” वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो लोग उपग्रह भेदी तकनीक की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें चुनाव में उचित जवाब दिया जाएगा,” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी सरकार के लिए मतदान करें जो केवल नारेबाजी करने के बजाए ठोस निर्णय ले सके.

उन्होंने लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से आपने मेरा साथ दिया है. इस साथ ने मुझे नयी दिशा दी है. विरोधियों के अनेक वार से मुझे सुरक्षा दी.

पीएम मोदी ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आप लोगों तक विकास की पंचधारा पहुंचे यानी बच्चों को पढ़ाई, बुजुर्गों को दवाई, युवाओं को कमाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन को सुनवाई इसके लिए मैंने पूरा प्रयास किया है:

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola