महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनेगा मतदान केंद्र

Updated at : 28 Mar 2019 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनेगा मतदान केंद्र

मुंबई : महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास के तहत अगले महीने होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा. चुनाव कार्यालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि […]

विज्ञापन

मुंबई : महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास के तहत अगले महीने होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा.

चुनाव कार्यालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. इसमें बताया गया है, ‘ऐसे मतदान केंद्रों पर तैनात सभी पुलिसकर्मी, चुनाव अधिकारी और अन्य कर्मी महिलाएं होंगी.

‘सखी’ मतदान केंद्रों के नाम से जाने जाने वाले ये मतदान केंद्र लैंगिक समानता और चुनावी प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक पहल है.’ विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार इन मतदान केंद्रों के लिए कोई विशेष रंग कोड नहीं रखा गया है। उनकी सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola