सपा में शामिल हुए भाजपा सांसद अंशुल वर्मा

Updated:
विज्ञापन
सपा में शामिल हुए भाजपा सांसद अंशुल वर्मा

लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट से वंचित किये गये भाजपा सांसद अंशुल वर्मा आज सपा में शामिल हो गये, वे टिकट काटे जाने से नाराज थे. अंशुल वर्मा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली. सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि मैं सपा में बिना शर्त […]

विज्ञापन

लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट से वंचित किये गये भाजपा सांसद अंशुल वर्मा आज सपा में शामिल हो गये, वे टिकट काटे जाने से नाराज थे. अंशुल वर्मा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली. सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि मैं सपा में बिना शर्त शामिल हुआ है.

टिकट नहीं दिये जाने के पीछे शायद मेरी गलती यह थी कि मैंने पासी समुदाय के एक सम्मेलन के दौरान मंदिर परिसर में शराब बांटने के खिलाफ आवाज उठायी थी.’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे उस पर दु:ख हुआ था और मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बारे में पत्र भी लिखा था .’ वर्मा ने कहा कि उनकी गलती ये भी हो सकती है कि उन्होंने अपने नाम के पहले ‘चौकीदार’ शब्द नहीं जोड़ा . भाजपा ने हरदोई सीट से वर्मा की बजाय जय प्रकाश रावत को टिकट दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola