ePaper

पीढ़ियों से कांग्रेस के वफादार रहे हाजी हारून अमेठी में देंगे राहुल गांधी को चुनौती

Updated at : 26 Mar 2019 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
पीढ़ियों से कांग्रेस के वफादार रहे हाजी हारून अमेठी में देंगे राहुल गांधी को चुनौती

अमेठी (उप्र) : कांग्रेस के पुराने वफादार और सोनिया गांधी के काफी करीब रहे हाजी मोहम्मद हारून राशिद ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतरने का फैसला किया है. 48 वर्षीय हाजी हारून के पिता हाजी सुल्तान 1910 में पैदा हुए थे.वह शुरू से ही कांग्रेस के वफादार रहे और राजीव […]

विज्ञापन

अमेठी (उप्र) : कांग्रेस के पुराने वफादार और सोनिया गांधी के काफी करीब रहे हाजी मोहम्मद हारून राशिद ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतरने का फैसला किया है. 48 वर्षीय हाजी हारून के पिता हाजी सुल्तान 1910 में पैदा हुए थे.वह शुरू से ही कांग्रेस के वफादार रहे और राजीव गांधी एवं सोनिया गांधी के करीबी भी रहे .

हारून ने इस बार चुनावी जंग में उतरने का फैसला किया है .उन्होंने बताया कि उनके पिता ने मौलाना आजाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के साथ काम किया था पर कभी सत्ता या पद की लालसा नहीं रही . ‘मैं भी कांग्रेस से जुड़ा रहा … लेकिन अब चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो अवश्य कोई गंभीर बात होगी.’ हाजी हारून ने कांग्रेस से अपना मोहभंग होने का कारण अमेठी में विकास और प्रगति की कमी को बताया. उन्होंने कहा ‘‘70 बरस से हम यहां रह रहे हैं .

पूरे समुदाय और क्षेत्र की अनदेखी हुई है . अगर कुछ गलत नहीं था तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का इतना खराब प्रदर्शन क्यों रहा .’ हारून ने दावा किया कि उनके परिवार में चुनाव लड़ने को लेकर कोई विरोध नहीं है. परिवार में सबका समर्थन है . उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि वह किस पार्टी के प्रत्याशी होंगे . अमेठी से राहुल के अलावा भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी भी चुनाव मैदान में हैं . स्मृति ने 2014 का चुनाव भी लड़ा था लेकिन राहुल से हार गयी थीं . अमेठी में छह मई को मतदान होना है . मतगणना 23 मई को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola