फ़ेडरर सेमीफ़ाइनल में, पेस भी जीते

सात बार के चैंपियन रोजर फ़ेडरर और शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच विंबलडन के सेमी फ़ाइनल में पहुंच गए हैं. क्वार्टर फ़ाइनल मैच में चौथी वरीयता प्राप्त फ़ेडरर ने अपने ही देश के स्टैनिस्लास वावरिंका को 3-6, 7-6, 6-4, 6-4 से हरा दिया. जोकोविच ने क्वार्टर फ़ाइनल में मारिन चिलिच को कड़े मुक़ाबले में 6-1, […]
सात बार के चैंपियन रोजर फ़ेडरर और शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच विंबलडन के सेमी फ़ाइनल में पहुंच गए हैं.
क्वार्टर फ़ाइनल मैच में चौथी वरीयता प्राप्त फ़ेडरर ने अपने ही देश के स्टैनिस्लास वावरिंका को 3-6, 7-6, 6-4, 6-4 से हरा दिया.
जोकोविच ने क्वार्टर फ़ाइनल में मारिन चिलिच को कड़े मुक़ाबले में 6-1, 3-6, 6-7, 6-2, 6-2 से हराकर लगातार पांचवी बार विंबलडन के सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई.
सेमी फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला ग्रिगोर दिमित्रोफ़ से होगा, जिन्होंने मौजूदा चैंपियन एंडी मरे को मात दी.
दूसरी ओर भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी ने पुरुष डबल्स के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है.
तीसरे दौर के मैच में पेस-स्टेपानेक ने जे रोजेर और एच टेकाउ की जोड़ी को 6-4, 6-7, 6-3, 7-5 से हराया.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉयड मोबाइल ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमसे फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




