बिहार : एनडीए ने मात्र सात प्रतिशत महिलाओं को बनाया प्रत्याशी, कैसे मिलेगी राजनीति में उचित भागीदारी?

पटना : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज बिहार में एनडीए ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है, केवल एक सीट खगड़िया पर अभी प्रत्याशी का फैसला नहीं हुआ है. अगर एनडीए के प्रत्याशियों की सूची पर […]
पटना : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज बिहार में एनडीए ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है, केवल एक सीट खगड़िया पर अभी प्रत्याशी का फैसला नहीं हुआ है. अगर एनडीए के प्रत्याशियों की सूची पर नजर डालें, तो हम पायेंगे कि महिलाओं को टिकट देने के मामले में एनडीए की सभी पार्टियों ने कंजूसी की है.
बिहार की जनसंख्या में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं को लोकसभा चुनाव में मात्र सात प्रतिशत भागीदारी मिली है. ऐसे में किस तरह महिलाओं को राजनीति में भागीदारी मिलेगी यह सवाल लाजिमी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




