Kolkata : तीन अप्रैल को ब्रिगेड में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा

Updated:
विज्ञापन
Kolkata : तीन अप्रैल को ब्रिगेड में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा

कोलकाता : लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार पश्चिम बंगाल से भाजपा अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है. इसी कड़ी में भाजपा ने कुछ विशेष रणनीति बनायी है. पहले चरण के चुनाव से पुहले ही बंगाल में तीन अप्रैल को नरेंद्र मोदी ब्रिगेड में एक विशाल सभा को संबोधित […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार पश्चिम बंगाल से भाजपा अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है. इसी कड़ी में भाजपा ने कुछ विशेष रणनीति बनायी है. पहले चरण के चुनाव से पुहले ही बंगाल में तीन अप्रैल को नरेंद्र मोदी ब्रिगेड में एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 11 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव से पहले ही बीजेपी माहौल बनाना चाहती है. इसके अलावा बंगाल में चार और बड़ी सभाएं होंगी. इसमें केंद्रीय स्तर के कई नेता शामिल रहेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव प्रचार में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही चार सभाएं होंगी. उन सभी सभाओं को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे. इस दौरान केंद्रीय स्तर के कई नेतागण उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola