ePaper

न्यूजीलैंड की बड़ी कार्रवाई, सेमी-ऑटोमेटिक राइफलों की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

Updated at : 21 Mar 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की बड़ी कार्रवाई, सेमी-ऑटोमेटिक राइफलों की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने वृहस्पतिवार को कहा कि क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के मद्देनजर देश में असाल्ट राइफलों और सेमी-ऑटोमेटिकक (अर्ध-स्वचालित) हथियारों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. उन्होंने कहा, मैं यह घोषणा कर रही हूं कि न्यूजीलैंड सभी सेमी ऑटोमेटिक हथियारों की बिक्री पर रोक होगी. […]

विज्ञापन

वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने वृहस्पतिवार को कहा कि क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के मद्देनजर देश में असाल्ट राइफलों और सेमी-ऑटोमेटिकक (अर्ध-स्वचालित) हथियारों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.

उन्होंने कहा, मैं यह घोषणा कर रही हूं कि न्यूजीलैंड सभी सेमी ऑटोमेटिक हथियारों की बिक्री पर रोक होगी. हम सभी असॉल्ट राइफलों पर भी प्रतिबंध लगाते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि उच्च क्षमता वाली मैगजीन और राइफल से की जाने वाली गोलीबारी को तीव्र बनाने वाले सभी डिवाइस को बेचने पर भी प्रतिबंध होगा.

उन्होंने कहा, कम शब्दों में यह कह सकती हूं कि गत शुक्रवार के आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए हर सेमी-ऑटोमेटिक हथियार पर अब प्रतिबंध रहेगा. गौरतलब है कि गत शुक्रवार को दो क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में की गई गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई थी. हमलावर ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola