ePaper

प्रियंका गांधी की ‘गंगा यात्रा’ शुरू, प्रयागराज के हनुमान मंदिर में की पूजा

Updated at : 18 Mar 2019 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी की ‘गंगा यात्रा’ शुरू, प्रयागराज के हनुमान मंदिर में की पूजा

इलाहाबाद : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज से तीन दिवसीय ‘गंगा यात्रा’ की शुरुआत कर रही हैं. इसके लिए प्रियंका गांधी ने आज प्रयागराज के छतनाग में गंगा तट पर पूजा की, वे मनैया घाट से बोट यात्रा की शुरुआत करेंगी. यात्रा शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने यहां गंगा तट पर […]

विज्ञापन

इलाहाबाद : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज से तीन दिवसीय ‘गंगा यात्रा’ की शुरुआत कर रही हैं. इसके लिए प्रियंका गांधी ने आज प्रयागराज के छतनाग में गंगा तट पर पूजा की, वे मनैया घाट से बोट यात्रा की शुरुआत करेंगी. यात्रा शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने यहां गंगा तट पर पूजा-अर्चना की. प्रियंका गांधी ने आज सुबह गंगा तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की. पूजा के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपने लिए कुछ नहीं मांगा बस देश की तरक्की की कामना की

इसके बाद क्रूज बोट से उनकी प्रयागराज से बनारस की तीन दिवसीय यात्रा आरंभ हुई, इसके पहले दर्शन और पूजा के बाद उनका काफिला शहर से करीब 20 किमी दूर मनैया घाट पहुंचा जहां उन्होंने स्थानीय लोगों का अभिवादन किया और अपनी इस यात्रा के लिए क्रूज बोट पर सवार हो गईं. क्रूज बोट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ छात्र छात्राएं और कांग्रेस के कुछ नेता मौजूद थे. प्रियंका का कार्यक्रम मनैया घाट से दुमदुमा घाट जाने का है जहां पर वह स्थानीय नेताओं और लोगों से मिलेंगी.

वहां से वह सिरसा घाट और फिर सीतामढ़ी घाट जाएंगी. सिरसा घाट और फिर सीतामढ़ी घाट में लोगों और स्थानीय नेताओं से मिलने के बाद प्रियंका विंध्याचल जाएंगी. प्रियंका की प्रयागराज से बनारस की यह तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को बनारस में संपन्न होगी. देश के राजनीतिक नक्शे में खास जगह रखने वाले उत्तर प्रदेश में, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola