ePaper

नासा को चांद के इर्द-गिर्द घूम रहे जल अणुओं का पता चला

Updated at : 10 Mar 2019 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
नासा को चांद के इर्द-गिर्द घूम रहे जल अणुओं का पता चला

वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि उसके ‘लूनर रिकांससेंस आर्बिटर’ (एलआरओ) ने चांद की दिन वाली सतह के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहे जल अणुओं का पता लगाया है. इससे चांद पर पानी की पहुंच के बारे में जानने में मदद मिल सकती है, जो भविष्य के चंद्र मिशनों में मानव द्वारा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि उसके ‘लूनर रिकांससेंस आर्बिटर’ (एलआरओ) ने चांद की दिन वाली सतह के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहे जल अणुओं का पता लगाया है. इससे चांद पर पानी की पहुंच के बारे में जानने में मदद मिल सकती है, जो भविष्य के चंद्र मिशनों में मानव द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह जानकारी जर्नल जियोफिजिकल रिसर्च लैटर्स में प्रकाशित हुई है. गौरतलब है कि बीते एक दशक तक वैज्ञानिकों का मानना था कि चांद शुष्क है और अगर कहीं पानी है, तो वह चांद के हमेशा रात में रहने वाले दूसरे हिस्से में ध्रुवों के निकट बने खड्डों में बर्फ के रूप में हो सकता है.

नासा के एक बयान में कहा गया है कि हाल ही में, वैज्ञानिकों ने चांद की मिट्टी की सतह पर पानी के अणुओं की बेहद कम मौजूदगी का पता लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola