अहियापुर थाने की समीक्षा में सीआईडी को मिली गड़बड़ी

मुजफ्फरपुर : सीआईडी के डीआईजी शनिवार को अहियापुर थाने पहुंच कांडों की समीक्षा की. थाने में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली. साथ ही थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न हत्याकांड से संबंधित केस की फाइल व लंबित कांडों की फाइल भी देखी. केस का चार्ज नहीं सौंपने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई […]
मुजफ्फरपुर : सीआईडी के डीआईजी शनिवार को अहियापुर थाने पहुंच कांडों की समीक्षा की. थाने में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली. साथ ही थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न हत्याकांड से संबंधित केस की फाइल व लंबित कांडों की फाइल भी देखी. केस का चार्ज नहीं सौंपने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी.
इस दौरान नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन भी मौजूद रहे. बताया जाता है कि अहियापुर थाने में औसतन प्रति वर्ष 15- 20 हत्या का केस दर्ज किया जाता है. उन्होंने समीक्षा के दौरान पिछले पांच साल में थाने में दर्ज हत्या के कुल 85 मामलों की फाइल देखी. उन्होंने बताया कि जिन कांड में हत्यारा अज्ञात होता है, वैसे केस में आरोपितों का सत्यापन करना जरूरी होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




