ePaper

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने निजी चैनलों पर भारत की फिल्में और टीवी शो दिखाने पर लगी रोक

Updated at : 05 Mar 2019 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने निजी चैनलों पर भारत की फिल्में और टीवी शो दिखाने पर लगी रोक

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने निजी टीवी चैनलों के भारतीय फिल्में और टीवी शो प्रसारित करने पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया. पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की पृष्ठभूमि में यह आदेश जारी किया गया. न्यायमूर्ति गुलजार अहमद की अध्यक्षता वाली शीर्ष न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने निजी टीवी चैनलों के भारतीय फिल्में और टीवी शो प्रसारित करने पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया. पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की पृष्ठभूमि में यह आदेश जारी किया गया. न्यायमूर्ति गुलजार अहमद की अध्यक्षता वाली शीर्ष न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण से जुड़े मामले की सुनवाई की.

इसे भी देखें : पाकिस्तान का दावा : भारत के सबूत पर जैश सरगना मसूद अजहर के भाई समेत 44 आतंकी गिरफ्तार

रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक, शीर्ष अदालत ने भारतीय फिल्मों एवं टीवी कार्यक्रमों का प्रसारण करने से निजी टीवी चैनलों को रोक दिया है. बहरहाल, इस मामले की सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी है. गौरतलब है कि हफ्ते भर पहले ही पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा था कि पाकिस्तान फिल्म एग्जीबिटर्श एसोसिएशन बालाकोट में किये गये भारतीय वायुसेना के हमले के बाद भारतीय फिल्मों का बहिष्कार करेगा. हुसैन ने यह भी कहा कि उन्होंने पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण को ‘मेड इन इंडिया’ विज्ञापनों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola