ePaper

2020 राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप को जोरदार टक्कर देने के लिए तैयार है ये शख्‍स

Updated at : 05 Mar 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
2020 राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप को जोरदार टक्कर देने के लिए तैयार है ये शख्‍स

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 राष्ट्रपति चुनाव में जोरदार टक्कर मिलने वाली है. जी हां , कॉलोराडो के पूर्व गवर्नर जॉन हिकेनलूपर ने डेमोक्रेटिक की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करने की सोमवार को घोषणा की. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 राष्ट्रपति चुनाव में टक्कर देने के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 राष्ट्रपति चुनाव में जोरदार टक्कर मिलने वाली है. जी हां , कॉलोराडो के पूर्व गवर्नर जॉन हिकेनलूपर ने डेमोक्रेटिक की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करने की सोमवार को घोषणा की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 राष्ट्रपति चुनाव में टक्कर देने के लिए सामने आए वह दूसरे गवर्नर और 14वें उम्मीदवार हैं. हिकेनलूपर (67) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह व्हाइट हाउस जाना चाहते हैं " क्योंकि हम एक संकट का सामना कर रहे हैं जो हमारी हर चीज के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा है.”

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने बार-बार यह साबित किया है कि मैं लोगों को एकसाथ ला सकता हूं ताकि वह प्रगतिशील बदलाव आ सके जिसे करने में अमेरिका अबतक विफल रहा है. हिकेनलूपर 2003 से 2011 तक डेनवर के मेयर रहे हैं और 2011 से जनवरी 2019 तक कॉलोराडो के गवर्नर के तौर पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola