ePaper

अमेरिका के अलाबामा में तूफान से 23 लोगों की मौत

Updated at : 04 Mar 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के अलाबामा में तूफान से 23 लोगों की मौत

वाशिंगटन : अमेरिका के अलाबामा में रविवार को आए भीषण तूफान से 23 लोगों की मौत हो गई, वहीं दक्षिणी राज्य में भारी क्षति भी हुई है. सीबीएस से संबद्ध एक पत्रकार द्वारा फेसबुक पर साझा की गई वीडियो में ली काउंटी के शेरिफ जे जोन्स ने कहा, ‘ अभी हम 23 लोगों की मौत […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के अलाबामा में रविवार को आए भीषण तूफान से 23 लोगों की मौत हो गई, वहीं दक्षिणी राज्य में भारी क्षति भी हुई है. सीबीएस से संबद्ध एक पत्रकार द्वारा फेसबुक पर साझा की गई वीडियो में ली काउंटी के शेरिफ जे जोन्स ने कहा, ‘ अभी हम 23 लोगों की मौत की पुष्टि कर सकते हैं.’

उन्होंने कहा कि अन्य कई लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं जिनमें कई ‘गंभीर रूप से घायल हैं.’ लापता लोगों की तलाश भी जारी है. उन्होंने ‘एमएसएनबीसी’ से कहा, ली काउंटी के कोरोनर बिल हैरिस ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की.

उन्होंने कहा, ‘ हमें अभी 23 शव मिले हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.’ बर्मिंघम, अलबामा में राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) कार्यालय ने ट्वीट कर ली काउंटी में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और साथ ही मृतक संख्या बढ़ने की आशंका भी जताहै.

उन्होंने कहा कि अभी कई ‘‘ घायल और लापता ‘ हैं. ‘पावरआउटेज.यूएस’ के अनुसार ली काउंटी में 5,000 से अधिक लोगों को बिजली नहीं मिल रही है. ‘सीएनएन’ की खबर के मुताबिक ली काउंटी में लगातार दो तूफान आए वहीं शेरिफ जे जोन्स का कहना है कि यहां एक तूफान ही आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola