विश्व कप फुटबॉल : फ्रांस क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Updated at : 01 Jul 2014 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप फुटबॉल : फ्रांस क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

अंतिम 16 के मैच में नाइजीरिया को 2-0 से हराया फ्रांस के लिए पाल पोग्बा ने किया गोल नाइजीरिया के जोसेफ योबो बने विलेन ब्रासीलिया : फ्रांस ने दूसरे हाफ में पाल पोग्बा के गोल और जोसेफ योबो के आत्मघाती गोल के दम पर नाइजीरिया को 2-0 से हरा कर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल […]

विज्ञापन

अंतिम 16 के मैच में नाइजीरिया को 2-0 से हराया

फ्रांस के लिए पाल पोग्बा ने किया गोल

नाइजीरिया के जोसेफ योबो बने विलेन

ब्रासीलिया : फ्रांस ने दूसरे हाफ में पाल पोग्बा के गोल और जोसेफ योबो के आत्मघाती गोल के दम पर नाइजीरिया को 2-0 से हरा कर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. जुवेंटस के स्टार पोग्बा ने निर्धारित समय से 11 मिनट पहले नाइजीरियाई गोलकीपर विंसेंट एंयीमा को छकाते हुए शानदार हेडर पर गोल किया. फिर आखिरी मिनटों में मथियू वाल्बूना के क्रॉस पर योबो ने गेंद अपने ही गोल में डाल दी.

इस हार से नाइजीरिया का पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना भी चूर-चूर हो गया. फ्रांस का सामना क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को जर्मनी या अल्जीरिया से होगा. यह हार फ्रांस में बसे नाइजीरियाई गोलकीपर एंयीमा के लिए भी काफी निराशाजनक रही, जिसने पूरे मैच में कई शानदार गोल बचा कर उम्मीदें बनाये रखी थी. दिदिएर डेसचैम्प्स की फ्रांसीसी टीम हालांकि जीत की हकदार थी, जिसने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाये रखा था. नाइजीरिया ने 1998 में फ्रांस में हुए विश्व कप के बाद पहली बार अंतिम 16 में प्रवेश किया था. यहां माने गारिंचा नेशनल स्टेडियम पर जमा दर्शकों ने तालियां बजा कर टीम को विदाई दी. टीम में करीब छह बदलाव करके विश्व कप में उतरे फ्रांस ने अच्छी शुरुआत की.

नाइजीरिया के लिए एमैन्युअल एमेनाइक ने 19वें मिनट में पहला मूव बनाया और उन्हें लगा कि अहमद मूसा के पास पर उन्होंने गोल कर दिया है लेकिन रैफरी ने उसे आफसाइड करार दिया.

फ्रांस ने नाईजीरिया को 2-0 से हरा कर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. सोमवार को खेले गये इस मुकाबले के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. मैच का पहला गोल फ्रांस की ओर से मैच के 79वें मिनट में पोगबा ने किया. वहीं दूसरा गोल फ्रांस को तोहफे के रूप में मिला, जब इंजुरी टाइम में नाईजीरिया के योबो ने आत्मघाती गोल किया.

पिछले वर्ल्ड कपों में फ्रांस की टीम हमेशा ग्रुप चरण से क्वालिफाइ करने के बाद कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंची है. कोच डिडिएर डेशचैम्पस की टीम ने होंडुरास को 3-0 से हराने के बाद स्विट्जरलैंड पर 5-2 से जीत दर्ज की. लेकिन, कोच द्वारा बदली गयी टीम ग्रुप इ के अंतिम मुकाबले में इक्वाडोर के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ ही खेल पायी. फ्रांस में 1998 के बाद नाईजीरिया का यह पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच होगा और इसमें जीत पश्चिम अफ्रीकी देश को उनके इतिहास में पहली बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचा देगी. कई विशेषज्ञों ने कहा है कि फ्रांस की टीम चैंपियन बन सकती है लेकिन सेंटर बैक लौरेंट कोसिएलनी ने सतर्क होने की ताकीद की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola