ePaper

Pakistan: नवाज शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की

Updated at : 01 Mar 2019 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Pakistan: नवाज शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ हाईकोर्ट से अपनी जमानत याचिका खारिज होने के बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. नवाज भ्रष्टाचार के मामले में लाहौर में सात साल के कारावास की सजा काट रहे हैं. अपने वकील ख्वाजा हारिस के जरिये दायर कराई गई याचिका में शरीफ ने […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ हाईकोर्ट से अपनी जमानत याचिका खारिज होने के बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. नवाज भ्रष्टाचार के मामले में लाहौर में सात साल के कारावास की सजा काट रहे हैं.

अपने वकील ख्वाजा हारिस के जरिये दायर कराई गई याचिका में शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इस तथ्य के बावजूद उनकी अर्जी को ठुकरा दिया कि उन्हें अपनी बिगड़ती सेहत में सुधार के लिए तत्काल इलाज कराने की जरूरत है.

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि 69 वर्षीय शरीफ को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती क्योंकि उनका पहले से ही अस्पताल में इलाज चल रहा है. शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के आदेशों को रद्द करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola