ब्रिटेन में सस्ता नहीं इलेक्ट्रिक कार चलाना

Updated at : 30 Jun 2014 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन में सस्ता नहीं इलेक्ट्रिक कार चलाना

समंथा फेनविक रेडियो 4 यू एंड युअर्स रिपोर्टर्स ब्रिटेन में आम कारों की तुलना में इलेक्ट्रिक कार चलाना अब महंगा हो सकता है. इसकी वजह यह है कि सरकार ने इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाली रियायत अप्रैल में ख़त्म कर दी है. कुछ दिनों पहले तक इस तरह की कारों को पब्लिक पॉवर प्वाइंट्स पर […]

विज्ञापन

ब्रिटेन में आम कारों की तुलना में इलेक्ट्रिक कार चलाना अब महंगा हो सकता है.

इसकी वजह यह है कि सरकार ने इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाली रियायत अप्रैल में ख़त्म कर दी है.

कुछ दिनों पहले तक इस तरह की कारों को पब्लिक पॉवर प्वाइंट्स पर बिना किसी शुल्क के चार्ज किया जा सकता था.

लेकिन अब आधे घंटे की चार्जिंग के लिए एक कंपनी 7.50 पाउंड मांग रही है.

ब्रिटेन में इस साल के पहले पांच महीनों में लगभग 2,000 इलेक्ट्रिक कारें बिकी हैं.

undefined

पिछले साल इसी अवधि में बिकी इलेक्ट्रिक कारों की संख्या 1,000 से भी कम थी.

बिक्री बढ़ने की एक प्रमुख वजह यह रही कि इलेक्ट्रिक कारों को ख़र्च के मामले में आम कारों से सस्ता माना जाता था.

लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि चार्जिंग क़ीमत बढ़ने की वजह से इलेक्ट्रिक कार का बाज़ार मंदा पड़ सकता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola