मंगोलिया में KFC का खाना खा कर 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

Updated at : 19 Feb 2019 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
मंगोलिया में KFC का खाना खा कर 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

उलान बटोर: मंगोलिया में केएफसी (KFC) के रेस्त्रां में खाना खाने वाले 200 से अधिक लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अधिकारियों ने देश की राजधानी में केएफसी के सभी रेस्त्रां को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है. पहला मामला इस महीने की शुरुआत में सामने आया था, जब कंपनी के रेस्त्रां […]

विज्ञापन

उलान बटोर: मंगोलिया में केएफसी (KFC) के रेस्त्रां में खाना खाने वाले 200 से अधिक लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अधिकारियों ने देश की राजधानी में केएफसी के सभी रेस्त्रां को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है.

पहला मामला इस महीने की शुरुआत में सामने आया था, जब कंपनी के रेस्त्रां में मुर्गे का भुना मांस खाने के बाद 16 लोगों में डायरिया, उल्टी और तेज बुखार समेत भोजन विषाक्तता के लक्षण दिखे थे.

उलानबटोर के महानगर पेशेवर जांच विभाग ने बताया कि ऐसे 247 मामलों की रिपोर्ट की गयी है और 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विभाग ने देश की राजधानी में स्थित केएफसी के सभी 11 रेस्त्रा को बंद करने का फैसला किया है और ऐसे मामलों की जांच की जा रही है.

शुरुआती जांच में यह पता चला कि रेस्त्रां में 35 कर्मचारियों ने भोजन पकाने से पहले मांस की सही तरह से जांच नहीं की. इनमें से अधिकतर की चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट खाली है, जो गैरकानूनी है.

रेस्त्रां के अंदर स्वच्छता प्रबंध का भी अभाव है. रेस्त्रां में पानी के अंदर क्लेबसीला एसपीपी नामक बैक्टीरिया का पता चला है. सोडा मशीन में ई-कोलाई बैक्टीरिया के भी निशान मिले हैं और चार लोग शिगेला रोगाणु के संपर्क में आये हैं जिसकी वजह से केएफसी कर्मियों के संपर्क में आने के बाद लोगों को डायरिया और बुखार हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola