लोकसभा चुनाव 2019: सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा जदयू

Updated at : 07 Feb 2019 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019: सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा जदयू

जदयू को मजबूती प्रदान करने जल्द धनबाद आयेंगे प्रशांत किशोर धनबाद : जनता दल (यू) के प्रदेश संयोजक शैलेेंद्र महतो ने कहा कि अागामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे. कहा कि संगठन को […]

विज्ञापन

जदयू को मजबूती प्रदान करने जल्द धनबाद आयेंगे प्रशांत किशोर

धनबाद : जनता दल (यू) के प्रदेश संयोजक शैलेेंद्र महतो ने कहा कि अागामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे. कहा कि संगठन को मजबूत बनाने जल्द पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का कार्यक्रम धनबाद में आयोजित किया जायेगा. इसके बाद सभी प्रमंडल में प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे. श्री महतो बुधवार को सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. इससे पूर्व जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संयोजक श्री महतो का स्वागत किया.

हर माह दो हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य : प्रदेश संयोजक श्री महतो ने कहा कि जदयू झारखंड के हर जिले में हर माह कम से कम दो हजार क्रियाशील सदस्य बनायेगा. इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से सदस्यता अभियान में जुट जाने की बात कही. मौके पर जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, महासचिव पार्वती देवी, मुन्ना सिन्हा, अरविंद राय, अवधेश महतो, अनिता देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, धनलाल दूबे, भगवान दास शर्मा, कामेश्वर यादव, शिशिर, अक्षय सिन्हा, दिलीप सिन्हा, अनिल सिन्हा, बैजू सिन्हा, लगन महतो, संजय कुमार डे व साधु पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola