भारत में सस्ते स्मार्टफ़ोन लाएगी गूगल

Updated at : 26 Jun 2014 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
भारत में सस्ते स्मार्टफ़ोन लाएगी गूगल

गूगल ने बुधवार को ऐलान किया कि वो कम कीमत वाले स्मार्टफ़ोन बनाने पर काम कर रही है, गूगल ने इसे एंड्रॉएड वन का नाम दिया है. गूगल के एंड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले हैंडसेट में सीमित फ़ीचर होंगे. गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुंदर पिचाई ने अमरीका के सैन फ़्रांसिस्को में सालाना डेवलपर […]

विज्ञापन

गूगल ने बुधवार को ऐलान किया कि वो कम कीमत वाले स्मार्टफ़ोन बनाने पर काम कर रही है, गूगल ने इसे एंड्रॉएड वन का नाम दिया है.

गूगल के एंड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले हैंडसेट में सीमित फ़ीचर होंगे.

गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुंदर पिचाई ने अमरीका के सैन फ़्रांसिस्को में सालाना डेवलपर कॉन्फ़्रेंस में इस फ़ोन की तस्वीर पेश की.

पिचाई ने कहा, "हम इसे पूरी दुनिया में जारी करेंगे लेकिन इसे सबसे पहले भारत में जारी किया जाएगा."

गूगल भारत में इस फ़ोन को माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस के साथ मिलकर बनाएगी.

100 डॉलर से कम कीमत

उन्होंने कहा कि इस फ़ोन में वही सॉफ़्टवेयर होगा जो नेक्सस फ़ोन और गूगल प्ले में है. इस फ़ोन को सारे सॉफ़्टवेयर अपडेट सीधे गूगल से मिलेंगे.

एंड्रॉएड वन में पांच इंच से कम की स्क्रीन, दो सिम, एफ़एम रेडियो, एसडी कार्ड की सुविधा होगी.

गूगल ने फ़ोन की कीमत 100 डॉलर यानी करीब 6,000 रुपए से कम रखने का ऐलान किया है.

पिचाई ने ये भी कहा कि गूगल इन उभरते हुए बाज़ारों में मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि फ़ोन के साथ ही सस्ते दामों पर उपभोक्ताओं को सेवाएं मिल सकें.

बीबीसी के उत्तर अमरीका तकनीकी संवाददाता रिचर्ड टेलर कहते हैं, "एंड्रॉएड वन गूगल के लिए उभरते हुए बाज़ारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का एक बड़ा मौका है."

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola