ePaper

संकट से जूझ रहे पाक को चीन देगा कर्ज, वर्ल्ड बैंक पहले ही कर चुका है इनकार

Updated at : 02 Feb 2019 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
संकट से जूझ रहे पाक को चीन देगा कर्ज, वर्ल्ड बैंक पहले ही कर चुका है इनकार

इस्लामाबाद : चीन अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिये 2.5 अरब डॉलर का कर्ज देगा.एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गयी.पाकिस्तान इस समय विदेशी मुद्रा भंडार के गिरते जाने तथा विदेशी कर्ज के बढ़ते जाने की समस्या से जूझ रहा है. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : चीन अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिये 2.5 अरब डॉलर का कर्ज देगा.एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गयी.पाकिस्तान इस समय विदेशी मुद्रा भंडार के गिरते जाने तथा विदेशी कर्ज के बढ़ते जाने की समस्या से जूझ रहा है. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिरकर 8.12 अरब डॉलर पर आ गया है जो कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक के सुझाये न्यूनतम स्तर से भी कम है .

यह भंडार महज सात सप्ताह के आयात के भुगतान योग्य है. इसी कारण विश्वबैंक और एशियाई विकास बैंक पाकिस्तान को कर्ज देने से मना कर चुके हैं.पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ से वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘बीजिंग केंद्रीय बैंक के पास 2.5 अरब डॉलर जमा करेगा।” अखबार ने कहा कि इस मदद के बाद चालू वित्त वर्ष चीन द्वारा दी गयी सहायता राशि 4.5 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी.इससे पहले चीन ने पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान को दो अरब डॉलर का कर्ज दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola