ePaper

अमेरिका : डेमोक्रेट कॉरी बुकर ने की राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की घोषणा

Updated at : 02 Feb 2019 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका : डेमोक्रेट कॉरी बुकर ने की राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की घोषणा

वाशिंगटन : डेमोक्रेट कॉरी बुकर ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2020 में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होंगे. उनकी इस घोषणा के साथ ही इस पद के लिए अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी का नाम भी शामिल हो गया है. एक वीडियो के जरिये शुक्रवार को […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : डेमोक्रेट कॉरी बुकर ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2020 में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होंगे. उनकी इस घोषणा के साथ ही इस पद के लिए अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी का नाम भी शामिल हो गया है.

एक वीडियो के जरिये शुक्रवार को घोषणा करते हुए न्यू जर्सी से सीनेटर ने कहा कि उनकी जड़ें नस्लीय रूप से विभाजित शहरी अमेरिका में है. उन्होंने नागरिक अधिकारों के लिए चलाये आंदोलन का भी जिक्र किया.

बुकर का करियर और राजनीतिक अपील पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह है. उन्होंने कहा, ‘एक साथ मिलकर, हम अपने साझा दर्द को अपना साझा उद्देश्य बना लेंगे. एक साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे.’

अपने वीडियो में उन्होंने उस नस्लीय भेदभाव को याद किया, जिसके लिए उनके परिवार ने एक मकान खरीदने के लिए श्वेत नागरिक के खिलाफ वकीलों की मदद से लड़ाई लड़ी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola