ePaper

मैक्सिको, ग्वाटेमाला में 6.5 की तीव्रता का भूकंप

Updated at : 02 Feb 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
मैक्सिको, ग्वाटेमाला में 6.5 की तीव्रता का भूकंप

ग्वाटेमाला सिटी : मैक्सिको और ग्वाटेमाला में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. मैक्सिको की राष्ट्रीय भू-विज्ञान सेवा ने बताया कि मैक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा के पास शुक्रवार को भूकंप आया. इसका केंद्र मैक्सिको के चियापास राज्य से 37 किलोमीटर (23 मील) […]

विज्ञापन

ग्वाटेमाला सिटी : मैक्सिको और ग्वाटेमाला में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं.

मैक्सिको की राष्ट्रीय भू-विज्ञान सेवा ने बताया कि मैक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा के पास शुक्रवार को भूकंप आया.

इसका केंद्र मैक्सिको के चियापास राज्य से 37 किलोमीटर (23 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में सियुडैड हिडाल्गो के पास 62 किलोमीटर की गहराई में था.

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से पत्थर गिरने से ग्वाटेमाला में तीन राजमार्ग बंद हो गये और कम से कम तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं.

भूकंप के झटके अल सल्वाडोर और मैक्सिको सिटी तक महसूस किये गये. हालांकि, मैक्सिको की राजधानी में कई ऊंची इमारतें झुक गयीं और हजारों लोगों को वहां से निकाला गया.

चियापास में भूकंप के केंद्र के पास तेज झटके महसूस किये गये, लेकिन मैक्सिको की ओर की सीमा में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola