ePaper

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में सड़क दुर्घटना, 26 लोगों की मौत

Updated at : 22 Jan 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान : बलूचिस्तान में सड़क दुर्घटना, 26 लोगों की मौत

क्वेटा : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तेल से लदे ट्रक और एक बस के टकराने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हब के पास लसबेला जिले में हादसा सामने से आ रहे ट्रक के बस को टक्कर मारने से […]

विज्ञापन

क्वेटा : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तेल से लदे ट्रक और एक बस के टकराने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हब के पास लसबेला जिले में हादसा सामने से आ रहे ट्रक के बस को टक्कर मारने से हुआ. कराची से पंजगुर जा रही बस में 40 लोग सवार थे.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ट्रक में ईरानी ईंधन होने के कारण हादसे के बाद वहां भीषण आग लग गई.’ उन्होंने कहा, ‘‘यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे लेकिन कई लोग अंदर ही फंस गए.’ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से 26 शव बरामद कर लिए गए हैं. लसबेला के उपायुक्त शब्बीर मेंगल ने कहा, ‘‘सभी की मौत आग की चपेट में आने से हुई है.’

उन्होंने बताया कि घायल हुए 16 लोगों में से छह की हालत गंभीर है. ‘ईदी फाउंडेशन’ के एक बचाव अधिकारी ने बताया कि सुविधाओं और एंबुलेंसों की कमी के कारण घायलों को कराची ले जाने में काफी समय लग रहा है. उन्होंने बताया कि अधिकतर शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola