पाकिस्तान को झटका, अमेरिका में पूर्व राजदूत हक्कानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने से इंटरपोल का इन्कार

वाशिंगटन : इंटरपोल ने अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने से एक बार फिर इन्कार कर दिया है. हक्कानी देशद्रोह तथा धन की हेरा-फेरी के मामलों में वांछित हैं.सुप्रीम कोर्ट ने हक्कानी को पिछले साल पेश करने के लिए संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को वारंट जारी किये […]
वाशिंगटन : इंटरपोल ने अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने से एक बार फिर इन्कार कर दिया है. हक्कानी देशद्रोह तथा धन की हेरा-फेरी के मामलों में वांछित हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने हक्कानी को पिछले साल पेश करने के लिए संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को वारंट जारी किये थे, लेकिन इंटरपोल ने पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी वारंट जारी करने से इन्कार कर दिया था.
इसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक बार फिर इंटरपोल से संपर्क साधा, लेकिन इंटरपोल ने पूर्व पकिस्तानी राजदूत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने से पुन: इन्कार कर दिया. हक्कानी पाकिस्तानी सेना के कट्टर आलोचक हैं.
इंटरपोल के मुताबिक, उसने पाकिस्तान के वारंट के जवाब में कहा है कि हक्कानी के खिलाफ आपराधिक आरोप राजदूत पद से इस्तीफा देने के सात वर्ष बाद लगाये गये हैं, जो राजनीति से प्रेरित प्रतीत होते हैं.
पाकिस्तान की सरकार इंटरपोल द्वारा दूसरी बार इन्कार करने के बाद हक्कानी के प्रत्यर्पण के लिए विदेश मंत्रालय से अमेरिकी सरकार के साथ संपर्क करने के लिए कहने पर विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




