करतारपुर गलियारे पर पाकिस्‍तान का नया पैंतरा, वीजा मुक्त प्रवेश पर रखीं 14 अहम शर्तें

Updated at : 29 Dec 2018 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
करतारपुर गलियारे पर पाकिस्‍तान का नया पैंतरा, वीजा मुक्त प्रवेश पर रखीं 14 अहम शर्तें

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे से सिख तीर्थयात्रियों को वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा देने के संबंध में भारत को सिफारिशें भेजी हैं. एक्सप्रेस न्यूज टीवी ने पाकिस्तान के राजनयिक अधिकारियों के हवाले से शनिवार को खबर दी कि इस्लामाबाद ने 59 पन्नों का दस्तावेज नयी दिल्ली को भेजा है जिसमें 14 अहम सिफारिशें […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे से सिख तीर्थयात्रियों को वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा देने के संबंध में भारत को सिफारिशें भेजी हैं. एक्सप्रेस न्यूज टीवी ने पाकिस्तान के राजनयिक अधिकारियों के हवाले से शनिवार को खबर दी कि इस्लामाबाद ने 59 पन्नों का दस्तावेज नयी दिल्ली को भेजा है जिसमें 14 अहम सिफारिशें हैं.

इन सिफारिशों में भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा मुक्त प्रवेश देने और सीमा की दोनों ओर सुविधा केंद्र तथा सुरक्षा जांच चौकियां स्थापित करना शामिल हैं. इन सिफारिशों में कहा गया है कि कम से कम 15 तीर्थयात्रियों पर आधारित जत्थे को इजाजत दी जाएगी और पाकिस्तान उन्हें विशेष परमिट जारी करेगा.

इसे भी पढ़ें…

करतारपुर गलियारा ISI का ‘गेम प्लान’, पाक सेना ‘बड़ी साजिश’ की तैयारी में : कैप्टन अमरिंदर सिंह

करतारपुर गलियारे के निर्माण का अमेरिका ने किया स्वागत

सिफारिशों के मुताबिक, दोनों देश तीर्थयात्रियों के रिकॉर्ड बनाएंगे जिनमें उनके नाम, यात्रा की सूचना तथा अन्य विवरण होंगे. भारत सरकार, पाकिस्तान को तीन दिन पहले तीर्थयात्रियों की एक फहरिस्त देगी तथा सभी तीर्थयात्रियों के लिए मानक भारतीय पासपोर्ट रखना अनिवार्य होगा.

इसे भी पढ़ें…

करतारपुर गलियारा परियोजना के आकर्षण के केंद्र में रहे नवजोत सिंह सिद्धू

सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि सभी तीर्थयात्रियों को भारतीय प्राधिकारियों से सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा. पाकिस्तान एक दिन में 500 तीर्थयात्रियों को परमिट जारी करेगा और प्रवेश की अनुमति देने का अधिकार स्थानीय अधिकारियों के पास सुरक्षित होगा.

इसे भी पढ़ें…

करतारपुर गलियारा शिलान्यास : इमरान ने किया कश्मीर का उल्लेख, भारत ने की आपत्ति

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने 28 नवंबर को पाकिस्तान की तरफ करतारपुर गलियारे की बुनियाद रखी थी. यह करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारतीय पंजाब में स्थित डेरा बाबा नानक को जोड़ेगा. उससे दो दिन पहले, भारत के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भारत की तरफ गालियारे की नींव रखी थी.

इसे भी पढ़ें…

पाकिस्तान ने कहा – वार्ता नहीं हुई तो करतारपुर गलियारा मामला लटका रहेगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola