इस्राइल में चुनाव : सर्वेक्षण के मुताबिक, नेतन्याहू की फिर हो सकती है सत्ता में वापसी

यरुशलम : इस्राइल में मध्यावधि चुनाव की घोषणा होने के बाद मंगलवार को पहला जनमत सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आसानी से जीतने की संभावना जतायी गयी है. इस्राइली दैनिक ‘मारीव’ में प्रकाशित ‘पेनल्स पोलिटिक्स’ के सर्वेक्षण में नेतन्याहू की सत्तारूढ़ लिकुद पार्टी को 120 संसदीय सीटों में से 30 सीटें मिल […]
यरुशलम : इस्राइल में मध्यावधि चुनाव की घोषणा होने के बाद मंगलवार को पहला जनमत सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आसानी से जीतने की संभावना जतायी गयी है.
इस्राइली दैनिक ‘मारीव’ में प्रकाशित ‘पेनल्स पोलिटिक्स’ के सर्वेक्षण में नेतन्याहू की सत्तारूढ़ लिकुद पार्टी को 120 संसदीय सीटों में से 30 सीटें मिल सकती हैं. उनकी पार्टी के पास अब भी इतनी ही सीटें हैं. पूर्व सैन्य प्रमुख बेन्नी गांत्ज की काल्पनिक पार्टी 13 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर आ सकती है. बहरहाल, अभी उनकी पार्टी का नाम का ऐलान नहीं हुआ है. उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह चुनाव लड़ भी रहे हैं या नहीं. यह सर्वेक्षण 500 इस्राइली नागरिकों पर किया गया है. भ्रष्टाचार की जांच का सामना कर रहे नेतनयाहू ने सोमवार को अप्रैल में चुनाव कराने का ऐलान किया था. इस इस्राइली नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




