पुतिन की चेतावनी -अमेरिका प्रतिबंधित मिसाइलें बनायेगा, तो रूस भी ऐसा ही करेगा

माॅस्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को चेतावनी दी कि यदि अमेरिका प्रतिबंधित मिसाइलों को विकसित करता है तो रूस भी ऐसा ही करेगा. पुतिन ने कहा कि अमेरिका यदि एक महत्वपूर्ण हथियार संधि से बाहर निकलता है और उसके द्वारा प्रतिबंधित मिसाइलों को विकसित करना शुरू करता है, तो रूस भी ऐसा […]
माॅस्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को चेतावनी दी कि यदि अमेरिका प्रतिबंधित मिसाइलों को विकसित करता है तो रूस भी ऐसा ही करेगा. पुतिन ने कहा कि अमेरिका यदि एक महत्वपूर्ण हथियार संधि से बाहर निकलता है और उसके द्वारा प्रतिबंधित मिसाइलों को विकसित करना शुरू करता है, तो रूस भी ऐसा ही करेगा.
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने नाटो की एक बैठक में घोषणा की थी कि अमेरिका रूसी धोखाधड़ी के कारण 60 दिनों में इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस ट्रिटी (आईएनएफ) के तहत अपने दायित्वों को छोड़ेगा. पोंपियो के बयान के एक दिन बाद बुधवार को पुतिन का बयान आया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वर्ष की शुरुआत में आईएनएफ से अलग होने के अपने निर्णय की घोषणा की थी. पुतिन ने टेलीविजन पर दिये अपने बयान में कहा, ऐसा लगता है कि हमारे अमेरिकी सहयोगियों का मानना है कि स्थिति इतनी बदल गयी है कि अमेरिका के पास इस प्रकार के हथियार होने चाहिए. उन्होंने कहा, हमारी प्रतिक्रिया क्या होगी? एक बहुत ही सरल-उस मामले में, हम वही करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




