‘गुगली'' वाले बयान पर पाकिस्तान का यूटर्न, बोले पीएम इमरान- जंग नहीं है कश्मीर मुद्दे का हल

इस्लामाबाद : करतापुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना नहीं है. यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कही है. करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पैदा हुए विवाद को खत्म करने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि करतापुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना नहीं, बल्कि यह एक स्पष्ट फैसला था. […]
इस्लामाबाद : करतापुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना नहीं है. यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कही है. करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पैदा हुए विवाद को खत्म करने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि करतापुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना नहीं, बल्कि यह एक स्पष्ट फैसला था.
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को कुरैशी ने कहा था कि प्रधानमंत्री खान ने ऐतिहासिक करतापुर कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में भारत सरकार की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए एक ‘‘गुगली’ फेंकी. हालांकि, कुरैशी के इस बयान की भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीखी आलोचना की थी.
इमरान खान ने जियो न्यूज से कहा, ‘‘ करतापुर कॉरिडोर को खोलना ‘गुगली’ फेंकना या दोहरा खेल नहीं, बल्कि यह निष्कपट व स्पष्ट निर्णय है.’ खान ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने के लिए बेहद गंभीर है.
कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार जंग भी छिड़ चुकी है. मामले पर इमरान खान ने बात की और कहा कि जंग कश्मीर मुद्दे का हल नहीं है.कश्मीर मुद्दे को जंग नहीं बल्कि बातचीत के ज़रिए सुलझाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




