ePaper

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का नामांकन खारिज

Updated at : 02 Dec 2018 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का नामांकन खारिज

ढाका : बांग्लादेश में सजायाफ्ता पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आगामी आम चुनावों के लिए दाखिल नामांकन को देश के निर्वाचन आयोग ने रविवार को रद्द कर दिया. आयोग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने तीन सीटों से पर्चे भरे थे पर आयोग ने उन्हें यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह घूसखोरी […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश में सजायाफ्ता पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आगामी आम चुनावों के लिए दाखिल नामांकन को देश के निर्वाचन आयोग ने रविवार को रद्द कर दिया. आयोग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

उन्होंने तीन सीटों से पर्चे भरे थे पर आयोग ने उन्हें यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह घूसखोरी के दो मामलों में दोषी ठहरायी जा चुकी हैं. आयोग का यह फैसला बांग्लादेश उच्च न्यायालय के उस निर्णय के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति को दो साल से अधिक की सजा सुनायी गयी है वह चुनाव नहीं लड़ सकता. देश में 30 दिसंबर को वोट डाले जाने हैं. अपने 35 साल के राजनीतिक जीवन में खालिदा (73) कई बार जेल भेजी जा चुकी हैं. आयोग के नियम के अनुसार, अयोग्य घोषित उम्मीदवार चुनाव आयोग न्यायाधिकरण में अपील करके दोबारा विचार करने की गुजारिश कर सकता है या आयोग के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकता है. प्रवक्ता ने बताया कि खालिदा के अलावा 15 अन्य बड़ी शख्सियतों के नामांकन भी दूसरी वजहों से खारिज कर दिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola