काबुल में ब्रिटेन की सुरक्षा संस्था के परिसर में विस्फोट, 10 की मौत, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

Updated at : 29 Nov 2018 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
काबुल में ब्रिटेन की सुरक्षा संस्था के परिसर में विस्फोट, 10 की मौत, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

काबुल : काबुल में ब्रिटेन की एक निजी सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान ने बुधवार को हमला किया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी. हमले में 19 घायल लोग घायल भी हो गये. अधिकारियों ने मृतकों एवं घायलों की राष्ट्रीयता की पुष्टि फिलहाल नहीं की है. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मृतकों […]

विज्ञापन

काबुल : काबुल में ब्रिटेन की एक निजी सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान ने बुधवार को हमला किया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी. हमले में 19 घायल लोग घायल भी हो गये. अधिकारियों ने मृतकों एवं घायलों की राष्ट्रीयता की पुष्टि फिलहाल नहीं की है. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या की पुष्टि तो कर दी है लेकिन इनकी संख्‍या में वृद्धि हो सकती है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया कि 10 की मौत हुई और 19 घायलों को घटनास्थल से निकाला गया. गृह मंत्रालय और पुलिस दोनों ने कहा कि कार बम से हुआ यह विस्फोट उस परिसर को लक्ष्य बना कर किया गया जहां ब्रिटिश निजी सुरक्षा कंपनी जी4एस का कार्यालय है.

अफगान अधिकारियों का कहना है कि वह घटनास्थल पर किसी तरह के खतरे का पता लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. लेकिन हमले की जिम्मेदारी लेने वाले तालिबान ने एक ट्वीट में कहा कि हमला अभी जारी है. जी4एस कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह काबुल में ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के लिए सुरक्षा के इंतजाम करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola