चीन में केमिकल फैक्टरी के नजदीक धमाका, 22 लोगों की मौत

Updated at : 28 Nov 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में केमिकल फैक्टरी के नजदीक धमाका, 22 लोगों की मौत

बीजिंग : उत्तरी चीन की एक केमिकल फैक्टरी के नजदीक धमाके और आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि 22 अन्य जख्मी हो गये. हादसा बीजिंग से 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित शहर झांगजियाकू में हेबेई शेंघुआ केमिकल कंपनी के नजदीक हुआ जिसमें 50 छोटे-बड़े ट्रक भी जल […]

विज्ञापन

बीजिंग : उत्तरी चीन की एक केमिकल फैक्टरी के नजदीक धमाके और आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि 22 अन्य जख्मी हो गये. हादसा बीजिंग से 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित शहर झांगजियाकू में हेबेई शेंघुआ केमिकल कंपनी के नजदीक हुआ जिसमें 50 छोटे-बड़े ट्रक भी जल गये.

स्थानीय प्रचार विभाग ने अपने वेइबो सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है.

धमाका देर रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर हुआ। धमाके के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. सरकारी प्रसारक सीजीटीएन ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें ट्रकों और कारों के जले हुए हिस्से सड़क पर बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि अभी हादसे की वजह नहीं पता चल पायी है.

घटनास्थल पर खोज और बचाव का काम जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola