Gaza : इस्राइली गोलीबारी में 14 फिलीस्तीनी घायल

गाजा सिटी : गाजा सीमा पर प्रदर्शन के दौरान इस्राइल की ओर से की गयी गोलीबारी में फिलीस्तीन के कम से कम 14 लोग घायल हो गये. एंक्लेव के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. फिलीस्तीन के हजारों प्रदर्शनकारी विरोध के लिए निकले, लेकिन उन्होंने इस्राइल के सीमाबाड़े से दूरी बनाये रखी. स्वास्थ्य मंत्रालय के […]
गाजा सिटी : गाजा सीमा पर प्रदर्शन के दौरान इस्राइल की ओर से की गयी गोलीबारी में फिलीस्तीन के कम से कम 14 लोग घायल हो गये. एंक्लेव के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. फिलीस्तीन के हजारों प्रदर्शनकारी विरोध के लिए निकले, लेकिन उन्होंने इस्राइल के सीमाबाड़े से दूरी बनाये रखी.
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ-अल कद्र ने कहा कि सीमा पर इस्राइल की सेना की ओर की गयी गोलीबारी में 14 लोग घायल हो गये, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है, जिसे पूर्व में स्थित अल-बुरेजी शरणार्थी शिविर में सीने में गोली लगी है.
एक आयोजक ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को सीमाबाड़े से दूर रहने का निर्देश दिया गया था, ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे. यह मिस्र द्वारा चीजों को शांत करने की कोशिश को एक मौका देने का प्रयास था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




