पाकिस्तान में आतंकवादियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या की

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद नईम काकर नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे, जब आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया. क्वेटा के डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने कहा कि हमलावार काकर को गोली […]
कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद नईम काकर नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे, जब आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया.
क्वेटा के डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने कहा कि हमलावार काकर को गोली मारने के बाद भाग गये. अभी तक किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
चीमा ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि क्या यह एक लक्षित हत्या थी या निजी दुश्मनी का परिणाम था. अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस अधिकारियों को आतंकवादी अक्सर निशाना बनाते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




