15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

फीफा विश्व कप: करीम बेनजेमा ने फ्रांस को 3-0 से जीत दिलायी

होंडुरास को 3-0 से हराया पोटरे अलेग्रे (ब्राजील) : स्टार स्ट्राइकर करीम बेनजेमा के दो गोल की बदौलत फ्रांस ने फीफा विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप ई के मुकाबले में अपने से कमजोर टीम होंडुरास को आसानी से 3-0 से हराया. फ्रांस को तीसरा गोल गिफ्ट के रूप में मिला, जब होंडुरास के गोलकीपर नोएल […]

होंडुरास को 3-0 से हराया

पोटरे अलेग्रे (ब्राजील) : स्टार स्ट्राइकर करीम बेनजेमा के दो गोल की बदौलत फ्रांस ने फीफा विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप ई के मुकाबले में अपने से कमजोर टीम होंडुरास को आसानी से 3-0 से हराया. फ्रांस को तीसरा गोल गिफ्ट के रूप में मिला, जब होंडुरास के गोलकीपर नोएल वालाडारेस गोल पोस्ट के खंभे से टकरा कर लौटी गेंद को रोकने में नाकाम रहे. यह शॉट भी बेनजेमा ने लिया था.

यदि गेंद पोस्ट से नहीं टकराती, तो बेनजेमा के नाम फीफा विश्व फुटबॉल 2014 की पहली हैट्रिक दर्ज होती. हालांकि विशिष्ट तकनीक से ली गयी ग्राफिक के बाद रेफरी ने इसे गोल करार दिया. रविवार देर रात खेले गये इस मैच में होंडुरास के खिलाफ फ्रांस के खिलाड़ी पूरे समय छाये रहे और अधिकतर समय गेंद उनके कब्जे में रहा. टीम के लिए करीम बेनजेमा ने 45वें मिनट में पेनाल्टी शॉट से गोल किया. दूसरा गोल इसके तीन मिनट बाद 48वें मिनट में हुआ, जो होंडुरास के लिए आत्मघाती गोल रहा. वहीं बेनजेमा ने अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोल मैच के 72वें मिनट में किया.

स्विट्जरलैंड ने इक्वाडोर को हराया

मारियो बालोटेली ने इटली को दिलायी जीत

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel