ePaper

ब्रिटेन में भारतीय मूल की गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत, जानें बच्चे का क्या हुआ

Updated at : 14 Nov 2018 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन में भारतीय मूल की गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत, जानें बच्चे का क्या हुआ

लंदन : ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत हो गयी. हालांकि, आपात स्थिति में किये गये ऑपरेशन के बाद उसके बच्चे को बचा लिया गया. लंदन में हुए हमले में तीर महिला के पेट से होते हुए उसके दिल तक पहुंच गया था. पूर्वी लंदन के इल्फोर्ड इलाके […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत हो गयी. हालांकि, आपात स्थिति में किये गये ऑपरेशन के बाद उसके बच्चे को बचा लिया गया.

लंदन में हुए हमले में तीर महिला के पेट से होते हुए उसके दिल तक पहुंच गया था. पूर्वी लंदन के इल्फोर्ड इलाके में सोमवार को हुए हमले के दौरान 35 वर्षीय देवी उन्मथालेगाडू को पेट में चोट लगी. उसकी एक स्थानीय अस्पताल में मौत होगयी, जहां डॉक्टरों ने उसके बच्चे को बचा लिया.

स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने 35 वर्षीय महिला की हत्या के लिए 50 वर्षीय रमनोडगे उन्मथालेगाडू पर मंगलवार को आरोप लगाये. वह उसका पूर्व पति बताया जा रहा है.

महिला को सना मोहम्मद के नाम से जाना जाता था. दूसरे पति से शादी से पहले उसने इस्लाम अपना लिया था. उसके पहले पति से उसे तीन बच्चे थे और इम्तियाज मोहम्मद नामक दूसरे पति से दो लड़कियां थीं. सोमवार को हुए बच्चे का नाम उसके पिता ने इब्राहीम रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola