Zimbabwe : सड़क दुर्घटना में 47 लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2018 10:10 AM (IST)
विज्ञापन

हरारे : जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे और पूर्वी नगर रूसापे को जोड़ने वाली सड़क पर हुई दो बसों की टक्कर में 47 लोगों की मौत हो गयी है. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि ये हादसा हरारे-मुटारे मार्ग पर हुआ और हम 47 लोगों की मौत […]
विज्ञापन
हरारे : जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे और पूर्वी नगर रूसापे को जोड़ने वाली सड़क पर हुई दो बसों की टक्कर में 47 लोगों की मौत हो गयी है. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि ये हादसा हरारे-मुटारे मार्ग पर हुआ और हम 47 लोगों की मौत की पुष्टि करते हैं.
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे में बहुत अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. इसकी वजह यहां की खराब सड़कें हैं. गत जून में यहां एक अन्य बस दुर्घटना में 43 लोगों की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




