ePaper

अमेरिका ने ईरान पर लगाया अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध, सोमवार से हुआ लागू

Updated at : 05 Nov 2018 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने ईरान पर लगाया अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध, सोमवार से हुआ लागू

वाशिंगटन: अमेरिका ने ईरान के तेल और आर्थिक क्षेत्र को निशाना बनाते हुए दंडात्मक प्रतिबंध फिर से लागू किये हैं. विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसे ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध बताया है. ये प्रतिबंध सोमवार को लागू हुए हैं. अमेरिकाके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में तेहरान के साथ बहुराष्ट्रीय […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका ने ईरान के तेल और आर्थिक क्षेत्र को निशाना बनाते हुए दंडात्मक प्रतिबंध फिर से लागू किये हैं. विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसे ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध बताया है. ये प्रतिबंध सोमवार को लागू हुए हैं.

अमेरिकाके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में तेहरान के साथ बहुराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने का विवादित फैसला लिया था. ये प्रतिबंध उसी के परिणाम हैं.

इन प्रतिबंधों के कारण ईरान के साथ कारोबार करने वाली तीसरे देशों की कंपनियां सीधे तौर पर प्रभावित होंगी. इससे विश्व के तेल बाजार प्रभावित होंगे.

हालांकि, अमेरिका ने आठ देशों को ईरान से तेल आयात जारी रखने की अस्थायी छूट दे रखी है. पोम्पिओ ने ‘सीबीएस’ चैनल के ‘फेस दि नेशन’ से कहा, ‘अमेरिका की ओर से प्रतिबंध आज रात मध्य रात्रि से फिर से लागू होंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola