ePaper

Facebook ने Proud Boys पर लगाया प्रतिबंध

Updated at : 01 Nov 2018 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Facebook ने Proud Boys पर लगाया प्रतिबंध

न्यूयॉर्क : सोशल मीडिया से जुड़े दो प्लेटफॉर्मों फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दक्षिणपंथी समूह प्राउड ब्वॉयज और उसके संस्थापक गेविन मैकिंस के अकाउंट पर घृणा फैलाने की वजह से प्रतिबंध लगा दिया है. मैकिंस ने बुधवार को एक मेल के जरिये प्रतिबंध को सेंसरशिप बताया. उन्होंने कहा कि ‘वाम’ अगले सप्ताह होने वाले चुनावों से […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : सोशल मीडिया से जुड़े दो प्लेटफॉर्मों फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दक्षिणपंथी समूह प्राउड ब्वॉयज और उसके संस्थापक गेविन मैकिंस के अकाउंट पर घृणा फैलाने की वजह से प्रतिबंध लगा दिया है.

मैकिंस ने बुधवार को एक मेल के जरिये प्रतिबंध को सेंसरशिप बताया. उन्होंने कहा कि ‘वाम’ अगले सप्ताह होने वाले चुनावों से पहले ‘फर्जी खबरों के साथ हिस्टीरिया को बढ़ा रहाहै.’

केवल मर्दों के लिए बने इस समूह को घृणा फैलाने वालों के रूप में समझा जाता है. ये समूह खुद को ‘पश्चिमी अंधराष्ट्रवादी’ मानते हुए ‘आधुनिक विश्व के निर्माण के लिए क्षमा मांगने से इन्कार’ करने वाला मानता है.

गत 12 अक्तूबर को मैनहट्टन में मैकिंस के भाषण के बाद प्राउड ब्वॉयज सदस्य फासिस्ट विरोधी प्रदर्शनकारियों से उलझ गये थे.

फेसबुक की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि घृणा फैलाने वाले समूहों के बारे में जानकारी मिलने पर कंपनी सामग्री पर प्रतिबंध लगा देती है. गौरतलब है कि इंस्टाग्राम का स्वामित्व भी फेसबुक के पास ही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola