ePaper

हावड़ा: रेलवे स्टेशन पर भगदड़, दो की मौत, 25 घायल

Updated at : 23 Oct 2018 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा: रेलवे स्टेशन पर भगदड़, दो की मौत, 25 घायल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा ज़िले में सांतरागाछी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम को ओवरब्रिज पर मची भगदड़ में दो यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 25 लोग घायल हो गए. इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

यह हादसा शाम को लगभग साढ़े छह बजे हुआ. घायलों में कइयों […]

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा ज़िले में सांतरागाछी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम को ओवरब्रिज पर मची भगदड़ में दो यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 25 लोग घायल हो गए. इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

यह हादसा शाम को लगभग साढ़े छह बजे हुआ. घायलों में कइयों की हालत गंभीर होने की वजह से मरने वालों की तादाद बढ़ने का अंदेशा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक साथ तीन ट्रेनों के पहुंचने की घोषणा के बाद लोगों में भगदड़ मच गई.

इस हादसे से रेलवे के कामकाज पर भी सवाल उठने लगे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी रात को हावड़ा अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल पूछा. उन्होंने इस हादसे पर गहरी चिंता जताई है.

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख का मुआवजा देने का एलान किया है. गंभीर रूप से घायल एक यात्री को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.

ममता ने रेलवे के कामकाज पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, "कहीं कोई लापरवाही तो ज़रूर हुई है. पहले से सावधानी बरतने पर यह हादसा नहीं होता. यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे ज़रूरी है."

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भगदड़ क्यों मची, इस सवाल का जवाब रेलवे ही दे सकता है. उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर सरकार की ओर से इस घटना की जांच का भी एलान किया.

ममता ने कहा कि रेलवे चाहे तो सरकार जांच में सहयोग भी कर सकती है. ममता ने कहा कि एक साथ तीन ट्रेनों के आने और आख़िरी मौके पर प्लेटफार्म बदलने की वजह से ही यह हादसा हुआ. उनका सवाल था कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? मुख्यमंत्री ने कहा, "रेलवे में तालमेल का अभाव है."

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दफ्तर से वापसी का समय होने की वजह से शाम को दो और तीन नंबर स्टेशनों तक जाने वाले संकरे ओवरब्रिज पर यात्रियों की भारी भीड़ थी. यह लोग ट्रेन के आने का इंतज़ार कर रहे थे. उसी समय अचानक एक साथ तीन ट्रेनों के आने की घोषणा हुई.

त्यौहार का सीज़न

इससे लोगों में ओवरब्रिज से उतर कर प्लेटफ़ार्म तक जाने की होड़ मच गई. इसी की वजह से कई लोग नीचे गिर गए और बाकी यात्री उनको रौंदते हुए आगे निकल गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने घायलों को पहले नजदीकी रेलवे अस्पताल पहुंचाया और वहां से उनको हावड़ा जनरल अस्पताल में ले जाया गया. वहां कुछ देर बाद दो घायलों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय घोष ने बताया, "त्योहार का सीजन होने की वजह से प्लेटफ़ार्म और ओवरब्रिज पर आम दिनों के मुक़ाबले ज्यादा भीड़ थी. इसी वजह से हादसा हुआ."

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सांतरागाछी स्टेशन के आधारभूत ढांचे को विकसित करने की परियोजना पर काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले एक ट्रेन के वहां पहुंचने की वजह से उसके यात्री भी ओवरब्रिज से होकर बाहर निकल रहे थे.

संकरा ओवरब्रिज

ओवरब्रिज पर ट्रेन का इंतज़ार कर रही एक महिला यात्री रंजूरिमा ने बताया, "संकरे ओवरब्रिज पर य़ात्रियों की ठसाठस भीड़ थी. लोग ट्रेनों के प्लेटफ़ार्म की घोषणा का इंतज़ार कर रहे थे. उसी समय अचानक एक साथ तीन अप व डाउन ट्रेनों के आने का एलान कर दिया गया. इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई."

एक अन्य यात्री देवेन मंडल ने बताया, "आख़िरी मौके पर एक लोकल ट्रेन का प्लेटफ़ार्म बदलने की वजह से लोग बदहवास होकर दूसरे प्लेटफ़ार्म की ओर भागे. ओवरब्रिज पर पहले से भीड़ होने की वजह से लोगों में धक्कामुक्की और मारपीट की नौबत आ गई. उसी दौरान कई लोग नीचे गिर पड़े."

मंडल ने बताया कि एक नंबर प्लेटफ़ार्म पर शालीमार-नागरकोइल गुरूदेव एक्सप्रेस के आने का एलान किया गया और दो और तीन नंबर पर लोकल ट्रेनों के आने का. इसी से अफ़रा-तफ़री मची जिसने भगदड़ का रूप ले लिया. हादसे के बाद मौके पर जहां-तहां दर्जनों जोड़े जूते-चप्पल के अलावा कई बैग बिखरे हुए थे. इस हादसे से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola