ePaper

नेपाल : भीषण बर्फीली आंधी के बाद हुए भूस्खलन ने ली 9 पर्वतारोही की जान

Updated at : 13 Oct 2018 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल : भीषण बर्फीली आंधी के बाद हुए भूस्खलन ने ली 9 पर्वतारोही की जान

काठमांडो : नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के कारण पांच दक्षिण कोरियाई नागरिकों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी है. अभियान के आयोजक ने शनिवार को यह जानकारी दी. ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचू शेरपा ने बताया कि शुक्रवार […]

विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल के माउंट गुरजा पर पर्वतारोहियों के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के कारण पांच दक्षिण कोरियाई नागरिकों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी है. अभियान के आयोजक ने शनिवार को यह जानकारी दी.

ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचू शेरपा ने बताया कि शुक्रवार शाम में पश्चिमी नेपाल में माउंट धौलागिरी में दक्षिण में 3,500 मीटर की एक ऊंचाई पर आधार शिविर में मौजूद पर्वतारोही बर्फीली आंधी में दफन हो गये. शेरपा ने बताया कि घटना में टीम लीडर किम चांग हो सहित पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही और उनके नेपाली सहयोगी कर्मचारी की घटना में मौत हो गयी. वे सात अक्टूबर को गुरजा गांव से पर्वत पर चढ़ाई के लिए गये थे.

उन्होंने बताया कि जिस समय पर्वतारोही आगे की चढ़ाई के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे उसी समय 3,500 मीटर की ऊंचाई पर भीषण बर्फीली आंधी के बाद हुए भूस्खलन में आधार शिविर दफन हो गया. शनिवार की सुबह बचाव कार्य के लिये एक हेलीकॉप्टर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है.

पश्चिम नेपाल स्थित माउन्ट गुरजा पर्वत की ऊंचाई 7,193 मीटर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola