ओली सरकार से समर्थन वापस लेने की चेतावनी

काठमांडू : नेपाल की मुख्य मधेसी पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल (आरजेपी-एन) ने देश के संविधान में संशोधन की मांग नहीं माने जाने को लेकर प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी है. सोमवार को प्रधानमंत्री ओली को ज्ञापन सौंपने वाले आरजेपी-एन नेताओं ने चेताया है कि अगर सरकार […]
काठमांडू : नेपाल की मुख्य मधेसी पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल (आरजेपी-एन) ने देश के संविधान में संशोधन की मांग नहीं माने जाने को लेकर प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी है. सोमवार को प्रधानमंत्री ओली को ज्ञापन सौंपने वाले आरजेपी-एन नेताओं ने चेताया है कि अगर सरकार उनकी मांगे मानने में विफल रहती है तो पार्टी दिवाली के बाद उनकी सरकार को दिया अपना समर्थन वापस ले लेगी. आरजेपी-एन ने मधेसी, थारु, मुस्लिमों एवं जनजातियों की मांगों पर ध्यान देने के लिए संविधान में संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




