बेलआउट पैकेज : अमेरिका-पाकिस्तान के बीच तकरार बढ़ने के आसार!

Updated at : 09 Oct 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
बेलआउट पैकेज : अमेरिका-पाकिस्तान के बीच तकरार बढ़ने के आसार!

इस्लामाबाद/नयी दिल्ली : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने सोमवार को बेलआउट पैकेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से रुख करने का फैसला किया है, लेकिन उसके इस कदम से अमेरिका के साथ तकरार बढ़ने के आसार भी नजर आ रहे हैं. इसका कारण यह है कि अमेरिका ने इस बेलआउट […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद/नयी दिल्ली : आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने सोमवार को बेलआउट पैकेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से रुख करने का फैसला किया है, लेकिन उसके इस कदम से अमेरिका के साथ तकरार बढ़ने के आसार भी नजर आ रहे हैं. इसका कारण यह है कि अमेरिका ने इस बेलआउट पैकेज को लेकर पहले ही आईएमएफ को चेतावनी दे रखी है. अमेरिका को इस बात की आशंका है कि आर्थिक संकट का सामना कर रहा पाकिस्तान आईएमएफ से बेलआउट पैकेज के जरिये उसके प्रतिद्वंद्वी चीन के कर्ज की अदायगी कर सकता है.

इसे भी पढ़ें : ‘बद से बदतर हो सकते हैं पाकिस्‍तान-अमेरिका के रिश्‍ते’

सोमवार को भुगतान संतुलन संकट से निपटने की खातिर ‘बेलआउट पैकेज’ के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की शरण में जाने का फैसला किया है. इस बाबत उसने सोमवार को बाकायदा ऐलान भी कर दिया है. हालांकि, पाकिस्तान ने शुरूआती हिचकिचाहट और काफी समय तक सोच-विचार करने के बाद यह कदम उठाने की घोषणा की. हालांकि, गौर करने वाली बात यह भी है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की अर्थव्यवस्था को सहायता पहुंचाने के लिए इस तरह के कदमों का अतीत में विरोध किया था.

पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने बताया कि बेलआउट पैकेज के लिए आईएमएफ से मदद लेने को लेकर काफी विचार-विमर्श किया गया है, इसके बाद इसका फैसला किया गया. उन्होंने कहा कि आगे भी विचार-विमर्श के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा इस फैसले को मंजूरी दिये जाने पर ही आईएमएफ से बातचीत शुरू की जायेगी.

हालांकि, पाकिस्तान यदि बेलआउट पैकेज के लिए आईएमएफ की मदद लेता है, तो यह उसका 13वां बेलआउट पैकेज होगा. हालांकि, यदि उसके आईएमएफ की ओर से बेलआउट पैकेज नहीं मिल पाता है, तो आर्थिक संकट से उबरने के लिए उसे चीन की ओर से भी कर्ज मिल सकता है, लेकिन अमेरिका को इस बात की आशंका है कि पाकिस्तान बेलआउट पैकेज से मिली राशि का इस्तेमाल चीन से लिये कर्ज का भुगतान करने में कर सकता है.

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, पाकिस्तान की कर्जमाफी के लिए आईएमएफ की तरफ से बेलआउट पैकेज देने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दे दी है. ट्रंप ने आईएमएफ को चेतावनी देते हुए कहा है कि बेलआउट के जरिये मिलनेवाली सहायता राशि का इस्तेमाल पाकिस्तान चीन से लिए कर्ज का भुगतान करने में कर सकता है. इस बीच, आशंका यह भी जाहिर की जा रही है कि कहीं ऐसा न हो बेलआउट पैकेज हासिल करने को लेकर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच तकरार बढ़ न जाए.

इसका एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि अमेरिका ने चीन के खिलाफ व्यापारिक जंग छेड़ रखी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, पाकिस्तान चीन से लिये कर्ज के भुगतान के लिए बेलआउट पैकेज की मांग कर रहा है. ऐसे में, चीन को लेकर अमेरिका और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola