हिमाचल: बह गए 24 छात्रों में से तीन के शव मिले

Updated at : 10 Jun 2014 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
हिमाचल: बह गए 24 छात्रों में से तीन के शव मिले

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िला कमिश्नर देवेश कुमार ने बताया है कि जो 24 छात्र ब्यास नदी की तेज़ धार में बह गए थे उनमें से तीन के शव मिल गए हैं. देवेश कुमार ने कहा कि इनमें से दो युवतियां हैं और एक युवक. हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में हैदराबाद से घूमने आए […]

विज्ञापन
undefined

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िला कमिश्नर देवेश कुमार ने बताया है कि जो 24 छात्र ब्यास नदी की तेज़ धार में बह गए थे उनमें से तीन के शव मिल गए हैं.

देवेश कुमार ने कहा कि इनमें से दो युवतियां हैं और एक युवक.

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में हैदराबाद से घूमने आए 24 छात्र रविवार को ब्यास नदी में बह गए थे.

ये स्थान राजधानी शिमला से क़रीब 200 किलोमीटर दूर है.

ज़िलाधिकारी ने पहले बताया था कि "छात्र ब्यास नदी के नज़दीक फ़ोटोग्रॉफ़ी कर रहे थे. लारजी बाँध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण 24 छात्र बह गए."

ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में रविवार को दिक़्क़ते आईं.

देवेश कुमार ने बताया था, "समूचा प्रशासन मौक़े पर है लेकिन रात हो जाने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफ़ी दिक़्क़ते आ रही हैं. ये दर्रे का इलाक़ा है और यहाँ नदी में छात्रों को खोजना भी ख़तरे से खाली नहीं है."

देवेश कुमार ने बताया, "पहाड़ों पर बर्फ़ पिघलने के कारण ब्यास नदी का जलस्तर काफ़ी बढ़ गया है. हमने डैम का पानी रोकने के लिए कहा है."

हैदराबाद के बीएनईआर कॉलेज के छात्र घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश आए थे.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola