पाकिस्तान ने कहा - वार्ता नहीं हुई तो करतारपुर गलियारा मामला लटका रहेगा

Updated at : 04 Oct 2018 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कहा - वार्ता नहीं हुई तो करतारपुर गलियारा मामला लटका रहेगा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुद्दों और विवादों को हल करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है और सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियार खुलने का मामला दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू होने से जुड़ा है. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने संवाददाताओं से कहा […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुद्दों और विवादों को हल करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है और सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियार खुलने का मामला दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू होने से जुड़ा है.

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण पड़ोस की नीति का पालन कर रहा है. सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरीडोर खोले जाने के संबंध में एक प्रश्न के जवाब में फैसल ने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हुई, तो कुछ नहीं हो सकता. हालांकि, उन्होंने सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए भारत से बातचीत करने के अपने रुख को दोहराया. गौरतलब है कि करतारपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है. यह स्थान भारत पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है. पहले सिख गुरु ने 1522 में इसकी स्थापना की थी. पहला गुरुद्धारा ‘गुरुद्धारा करतारपुर साहिब’ यहीं बनाया गया था. कहा जाता है कि गुरुनानक देव जी का निधन यहीं हुआ था. नवंबर, 2019 को गुरुनानक देव जी की 550वीं जयंती मनायी जायेगी.

दरअसल भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच न्यू यॉर्क में बैठक होनी थी, लेकिन भारत ने जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की बर्बर हत्या का हवाला देते हुए बैठक रद्द कर दी थी. अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण में कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई के बारे में पूछे जाने पर फैसल ने कहा कि अगले वर्ष जब सुनवाई शुरू होगी तब पाकिस्तान पूरी तैयारी से अपने तर्कों को रखेगा. जाधव मामले में सीजेआई 18 फरवरी से 21 तक द हेग में सुनवाई करेगा. सार्क सम्मेलन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संयुक्तराष्ट्र महासभा के सत्र से इतर सभी दक्षिण एशियाई देशों से बातचीत की थी और वे सम्मेलन के लिए इस्लामाबाद आने के लिए उत्सुक हैं. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि भारत इसमें अड़ंगा डाल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola