ePaper

इंडोनेशिया में भूकंप-सुनामी से मरने वालों की संख्या हुई 1,234

Updated at : 02 Oct 2018 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भूकंप-सुनामी से मरने वालों की संख्या हुई 1,234

जकार्ता : इंडोनेशिया सरकार ने मंगलवार को बताया कि सुलावेसी द्वीप पर आये भूकंप तथा उसके बाद उठी सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,234 हो गयी है. पहले यह संख्या 844 बतायी गयी थी. भूकंप के झटकों से फिर हिला इंडोनेशिया, बढ़ सकती है मृतकों की संख्‍या राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता […]

विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया सरकार ने मंगलवार को बताया कि सुलावेसी द्वीप पर आये भूकंप तथा उसके बाद उठी सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,234 हो गयी है. पहले यह संख्या 844 बतायी गयी थी.

भूकंप के झटकों से फिर हिला इंडोनेशिया, बढ़ सकती है मृतकों की संख्‍या

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नगरोहो ने बताया, ‘‘मंगलवार दोपहर एक बजे तक 1,234 लोग मारे गये हैं.’ इस बीच मंगलवार को इंडोनेशियाई पुलिस ने बताया कि उन्होंने भूकंप और सुनामी प्रभावित सुलावेसी द्वीप पर लूटपाट करने वाले दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है. यहां पर जीवित बचे लोगों ने पानी, खाना और अन्य वस्तुओं के लिए दुकानों में लूटपाट की है.

इंडोनेशिया भूकंप: चर्च में मिले 34 शव, एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए चलना पड़ा डेढ़ घंटे तक पैदल

उप राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख आरी डोनो सुकमांटो ने बताया, ‘‘पहले और दूसरे दिन कोई दुकान नहीं खुली. लोग भूखे थे. लोगों को सामान की सख्त जरूरत थी. यह एक समस्या नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola