पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, हाफिज सईद के साथ इमरान कैबिनेट के मंत्री ने मंच किया साझा

Updated at : 01 Oct 2018 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, हाफिज सईद के साथ इमरान कैबिनेट के मंत्री ने मंच किया साझा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा आतंकवाद पर अपने देश का रुख व्यक्त किये जाने के कुछ घंटे बाद पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट के एक मंत्री ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में 26/11 हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के साथ मंच साझा किया. खबरों के मुताबिक धार्मिक मामलों और […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा आतंकवाद पर अपने देश का रुख व्यक्त किये जाने के कुछ घंटे बाद पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट के एक मंत्री ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में 26/11 हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के साथ मंच साझा किया.

खबरों के मुताबिक धार्मिक मामलों और अंतर-धार्मिक सौहार्द मामलों के मंत्री नूर उल हक कादरी को एक कार्यक्रम में सईद के साथ बैठे देखा गया जहां रविवार को दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल द्वारा आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन को उसने संबोधित किया. कार्यक्रम में एक बैनर पर लिखा था कि सम्मेलन ‘पाकिस्तान की रक्षा’ के लिए है और इसमें ‘कश्मीर’ और ‘भारत से खतरों’ शब्द का भी उल्लेख था. दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल 40 से अधिक पाकिस्तानी राजनीतिक और धार्मिक पार्टियों का गठबंधन है जो संरक्षणवादी नीतियों की वकालत करते हैं.

इस कार्यक्रम में हाफिज सईद के साथ कादरी की मौजूदगी भारत के इस रुख की पुष्टि करती है कि अगस्त में प्रधानमंत्री इमरान खान के कामकाज संभालने के बाद भी आतंकवाद को लेकर इस्लामाबाद के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को अपने भाषण में कहा था कि राजकीय नीति के औजार के तौर पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की प्रतिबद्धता में रत्ती भर भी बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola