ePaper

इंडोनेशिया में भूकंप-सुनामी ने ली 832 की जान, मलबों में अपनों को तलाश रहे लोग

Updated at : 30 Sep 2018 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भूकंप-सुनामी ने ली 832 की जान, मलबों में अपनों को तलाश रहे लोग

जकार्ता (इंडोनेशिया) : इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आये ताकतवर भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गयी है. रविवार को एक आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी. अब तक सभी मौतें पालू शहर में दर्ज की गयी. दो दिन पहले यहां 1.5 […]

विज्ञापन

जकार्ता (इंडोनेशिया) : इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आये ताकतवर भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गयी है. रविवार को एक आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी. अब तक सभी मौतें पालू शहर में दर्ज की गयी. दो दिन पहले यहां 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठी थी और पानी द्वीप के भीतर घुस आया था. पालू के उत्तर में स्थित डोंग्गला क्षेत्र में 11 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है.

इस बीच, भूकंप-सुनामी से सबसे अधिक प्रभावित पालू शहर में राहत एवं बचाव कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इस आपदा में जीवित बचे लोग मृतकों के शव बरामद करने में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं. इंडोनेशिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘अंतारा’ ने राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रमुख के हवाले से पालू में मारे गये लोगों का ताजा आंकड़ा बताया.

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 7.5 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में पांच-पांच फुट ऊंची उठी लहरों की चपेट में आये हताहतों की संख्या ‘‘बढ़ रही है’, क्योंकि अब सुदूर इलाकों से नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं. एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कम से कम 540 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. अस्पतालों को बड़ी संख्या में भर्ती किये जा रहे घायलों के इलाज में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि क्षेत्र में सेना को बुलाया गया है ताकि वह पीड़ितों तक पहुंचने और शवों को तलाशने में खोज एवं बचाव टीमों की मदद कर सके. कुछ सरकारी विमान राहत सामग्री लेकर पालू के प्रमुख हवाई अड्डे तक पहुंचे हैं. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह हवाई अड्डा वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद रहेगा। शुक्रवार की शाम को समुद्र तट पर जश्न की तैयारी में जुटे लोग लापता बताए जा रहे हैं. उनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिलने से चिंता की स्थिति बनी हुई है. यह जानकारी आपदा एजेंसी ने दी.

करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले पालू में शुक्रवार को सुनामी की चपेट में आने से मारे गए लोगों के शव समुद्र तट पर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola